Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गैस एजेंसी के गोदाम में ट्रक से गिरा मजदूर, गंभीर रूप से घायल

-औचक दुर्घटना
-एंबुलेंस से सीएचसी नरही भेजा गया, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर पंचायत चितबड़ागांव स्थित आदित्य भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर शनिवार को ट्रक पर सिलेंडर लोड करते समय एक मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशापुर गांव निवासी रामेश्वर यादव (50 वर्ष), पिता बनयु यादव गैस गोदाम में काम कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर लोड करते समय संतुलन बिगड़ने से वह ट्रक से नीचे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरने के बाद रामेश्वर यादव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking