Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बड़े ही उल्लास के साथ गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित हुआ गुरु का  पर्व

-पावन गुरु पूर्णिमा

-नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुति प्रदान कर मनाया गया पर्व

-बड़ी संख्या में गायत्री परिजन की भागीदारी, सिटी मजिस्ट्रेट भी सपत्नीक

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर के महावीर घाट गंगा मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में सोमवार को पावन गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही उल्लास उत्साह और मनोयोग से मनाया गया। नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुति देकर भक्तों ने भगवान रूपी गुरु की महत्ता को नमन वंदन किया।

गुरु पूर्णिमा पर्व समारोह की व्यवस्था गायत्री परिवार के जिला संयोजक रविंद्र नाथ पांडेय, जिला युवा समन्वयक राकेश कुमार पांडेय, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रवीण कुमार दुबे, और संस्कारवान पीढ़ी के जिला संयोजिका कंचन चौबे, तारा गुप्ता, निरा राय, शांति देवी, ममता, कंचन उपाध्याय आदि की व्यवस्था में हुआ। कार्यक्रम में नगर के सिटी मजिस्ट्रेट ने सपत्नीक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र चौबे ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking