Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रबुद्धजनों से मिले राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, बताई सरकार की उपलब्धि

-महा जनसंपर्क अभियान

-प्रधानमंत्री की नौ वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कराया मिस्डकॉल भी

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संपर्क से समर्थन” अभियान के तहत राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी नगर के कुछ प्रबुद्धजनों से मुलाकात की। सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिका भेंट की तथा मिस्डकॉल कराया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद नीरज शेखर नगर के प्रबुद्ध जनों डॉ डी प्रसाद, डॉ अभिनव सिंह, डॉ एके गुप्ता, प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर गिरि, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र सिंह, लेक्चरर डा. भवतोष  पांडेय आदि से मिले और मिस कॉल करवाया।

नीरज शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में संगठन के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के क्रम में प्रबुद्ध जनों से मिलना हुआ हमारी। सरकार का संकल्प गरीब कल्याण एवं जन सेवा है। मोदी सरकार के बीते 9 वर्ष किसी वरदान से कम साबित नहीं है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास विजन के साथ हमारी सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी के चंगुल से निकाला है जिसे पहले एक असंभव सा कार्य माना जाता था।

मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की जो वित्तीय सहायता के रूप में हर साल किसानों को 6000 प्रदान करती है। मोदी सरकार के 9 वर्षों के दौरान कई आवश्यक फसलों के एमएसपी में भी भारी वृद्धि हुई है। इन किसान कल्याणकारी प्रयासों ने हमारे किसानों के जीवन को समृद्ध बनाने में बड़ा योगदान दिया है। अकेले 2021 2022 में कृषि निर्यात चार लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। भारत 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के अधिकांश युवा आबादी वाला देश है। इस प्रकार हमारे युवाओं के शिक्षा और कौशल विकास के लिए निवेश करना आवश्यक हो जाता है ताकि आर्थिक विकास के संचालक बन सके। पिछले 9 वर्षों में एमबीबीएस की सीटों की संख्या में 97% की वृद्धि हुई है। पीएम कौशल विकास योजना जैसी योजनाएं 1.37 करोड़ों को युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर रही है।

समाज के वंचित तबके मुख्य रूप से अनुसूचित जाति व जनजाति को वित्तीय सहायता प्रदान करना सूचना इकाई उद्योगों का विकास और पुनवृति का सहयोग बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना मोदी सरकार का लक्ष्य है। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री एवं अभियान संयोजक अरुण सिंह बंटू, भोला सिंह बघेल, अश्वनी सिंह लिटिल, कमलेश सिंह, धर्मवीर सिंह, सिद्धार्थ सिंह गोलू आदि प्रमुख रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking