Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनी लोकनायक की 122वीं जयंती

शशिकांत ओझा 

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो.संजीत कुमार गुप्ता ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जयप्रकाश नारायण भारत माता के ऐसे वरद पुत्र थे जिन्होंने गांधी के विचारों को आत्मसात किया और समाज के गरीब व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में लाने के विचार को आगे बढ़ाया। जेपी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शैक्षिक उत्थान के विषय को लेकर जो आंदोलन प्रारंभ किया, उसे सम्पूर्ण क्रांति के नाम से जाना गया। यह संपूर्ण क्रांति केवल राजनैतिक क्रान्ति नहीं थी वरन आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक  एवं आध्यामिक क्रांति भी थी जिसके आधार पर समतामूलक, सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है।

चूंकि जयप्रकाश नारायण ने जन-जन के मन को जागृत किया, इसीलिए उन्हें लोकनायक की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. पुष्पा मिश्रा, डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. संदीप यादव आदि प्राध्यापक एवं परिसर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking