अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जमुना राम मेमोरियल स्कूल : पूर्व संध्या पर मनी भारत रत्न व प्रभु ईसा की जयंती

शशिकांत ओझा

बलिया : जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सह-निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत सिंह तथा सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सह निदेशक सौम्या प्रसाद व प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर सह-निदेशक सौम्या प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश को नई दिशा दी। उन्होंने छात्रों को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सीनियर कोऑर्डिनेटर अरविंद चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सत्य, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जिस पर चलकर छात्र एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं एवं भाषणों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उल्लास और आनंद से भर दिया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।