Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नवगठित भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय कमेटी घोषित

-बैठक में सर्वसम्मति से चयन

-भारतीय डाक विभाग के डाकबंगले में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक

-उपाध्यक्ष पद पर पांच और सचिव पद पर छह के नाम का हुआ ऐलान

-शेष पदों पर भी शीघ्र होगा पदाधिकारियों के नामों का ऐलान 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन संघ की बैठक मंगलवार को डाक विभाग के डाकबंगला में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछली कार्रवाई की समीक्षा किया गया और जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला कमेटी में पांच उपाध्यक्ष और आधा दर्जन सचिव सर्वसम्मति से चुने गए।

बैठक में दयाशंकर तिवारी मुखिया, अभय प्रकाश दिवेदी, अरविंद पांडेय, नितेश पाठक, प्रमोद मिश्र को उपाध्यक्ष की कमान दी गई। इसके साथ ही रजनीश श्रीवास्तव, राजीव शंकर चतुर्वेदी, अवधेश पांडेय, अर्जुन साह, संतोष दिवेदी, रितेश तिवारी को सचिव नामित किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा से संघ में कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता की बात कही। अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा हम संगठन को जितना मजबूत बनाएंगे उतना ही अपने पत्रकार भाईयो के दुख सुख में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने के लिए खड़े हो पायेंगे। उन्होंने कार्यकारिणी के सदस्यों से कहां कि आप लोगों की मेहनत इस संघ को बुलंदियों पर पहुंचाएगा।

इस अवसर शशिंकांत मिश्र, पुष्पेंद्र तिवारी सिंधु, केके पाठक, अजय तिवारी तहसील अध्यक्ष सिकंदरपुर, शिव दयाल पांडेय मनन पांडेय तहसील अध्यक्ष बैरिया, विश्वंभर प्रसाद तहसील अध्यक्ष सदर सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking