गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने हजारों को खिलाया दही-चूड़ा
-मकर संक्रांति मिलन समारोह -आयोजन के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन -राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव भी रहे मौजूद शशिकांत ओझा बलिया : माल्देपुर मोड़ पर युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने रविवार को मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन में रोहित कुमार सिंह ने […]
थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी को स्थानांतरण के बाद दी गई ऐतिहासिक विदाई
शशिकांत ओझा बलिया : थाना चितबड़ागांव में अपराध शून्य करने के साथ ही अमिट कीर्तिमान स्थापित करने वाले थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी के स्थानांतरण के बाद स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक विदाई दी। बताते चलें थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कीर्तिमान स्थापित किया। थानाध्यक्ष को चितबड़ागांव से स्थानांतरित कर रेवती थाने की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक […]
जीवन में मृत्यु के भय को छुड़ाने वाली कथा है श्रीमद्भागवत : डा. नरेन्द्र तिवारी
-श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ -भाजपा नेता भोला ओझा के आवास पर शुरू हुई संगीतमय भागवत कथा -प्रथम दिवस कथा वाचक ने श्रोताओं को सुनाया भागवत कथा की महत्ता शशिकांत ओझा बलिया : श्रीमद्भागवत कथा कोई पुस्तक नहीं ईश्वर का साक्षात रुप है। 18 पुराणों में सबसे श्रेष्ठ है। वेदों का सार और उपनिषदों का सारांश […]

