Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिला कारागार की महिला कैदियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : इनरव्हील क्लब एवं कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट बलिया के संयुक्त बैनर तले जिला कारागार में जेलर राजेन्द्र सिंह एवं उप जेलर रीना तिवारी के नेतृत्व में महिला बंदियों के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला कैदियों में प्रभावकारी परिवर्तन आने एवं उनके बहुमुखी प्रतिभा, हुनर को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उद्यमिता विकास रोजगार परक प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष कविता सिंह ने बताया कि जीवन में प्रशिक्षण का बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

हुनरमंद महिला, पुरुष कभी भी कहीं भी अपने हुनर के बतौरत सम्मान के साथ स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। संस्था के तरफ से महिला कैदियों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नीलिमा सिंह, ऊषा पाण्डेय, रेनू सिंह, सरिता गुप्ता, महेंद्र सिंह गौर, जया सिंह, अल्पना सोनी, आदि लोग मौजूद रहे। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी एवं इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष कविता सिंह के तरफ से जिला जेलर राजेन्द्र सिंह एवं उप जिला जेलर रेनू तिवारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष तिवारी ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking