अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बापू भवन टाउन में संपन्न हुआ महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन

-आंगनबाड़ी जनपदीय सम्मेलन

-जनपद ही नहीं पूर्वांचल भर के कर्मचारी नेताओं का हुआ ऐतिहासिक सम्मान

-महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी पुनः बहाल

शशिकांत ओझा

बलिया : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का जनपदीय सम्मेलन व सम्मान समारोह गुरुवार को नगर के ऐतिहासिक बापू भवन टाउनहाल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जनपद भर के कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने सहभागिता की। आंगनबाड़ी संघ ने सभी कर्मचारी नेताओं का सम्मान भी किया। जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन भी हुआ, पुरानी कार्यकारिणी पुनः बहाल हुई।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जनपदीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संगठन की प्रांतीय महामंत्री नीलम पांडेय व बतौर विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संयुक्त मंत्री कल्पना सिंह ने सहभाग किया। जनपदीय सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को शासकीय दर्जा देने पर सभी ने फोकस किया। सम्मेलन में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी सहभागिता की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीलम पांडेय ने कहा कि आप अपनी उम्मीदों को टूटने यत देना, हम लड़ाई लड़ेंगे और सफलता हमें मिलेगी। कहा सभी अपने अंदर के डर को निकालें। सफलता कदम चुमेगी। कहा अधिकारी हमसे डरता है, मैं उससे नहीं डरती। जहां जब अपनी मांग के लिए नहीं लड़ेंगी तब तक शोषण होता रहे। कहा पूरा वेतनमान मान सम्मान के लिए घूंघट हटाना होगा। कहा आप हमारे कंधे से कंधा मिलाइए हम पूरा वेतनमान दिलाएंगे। कहा सेवानिवृत्त बहनों को ग्रेजुएटी और पेंशन मिलेगा। विशिष्ट अतिथि डा. कल्पना सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सम्मान जनक मानदेय मिले। 62 वर्ष में निकाल कर फेंक दिया जाता है। कहा समय आ गया कि हम अब अपने लिए लड़े। जिलाध्यक्ष श्वेता मिश्र ने सभी का आभार जताया और सभी को सहभागिता के धन्यवाद दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ आंगनबाड़ी संगठन के साथ पूरी तन्मयता से खड़ा है। मनोयोग से आप अपने हितों की लड़ाई लड़िए आपको सफलता मिलेगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि सबसे पहले सभी को नववर्ष की बधाई दिया। कहा प्रांतीय संगठन को सुनिए और प्रांतीय संगठन का हिस्सा बनिए। कहा संगठन निरंतर गति से चलता है अध्यक्ष और मंत्री के कंधे पर बड़ा बोझ होता है। संगठन के साथ संघर्ष कर लाभ लेने की बात कही। आश्वस्त किया कि श्वेता मिश्रा कभी अकेले नहीं होंगी, संगठन इनके साथ है। सम्मेलन व सम्मान समारोह को कर्मचारी नेता दिनेश प्रजापति, जेपी सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, विजय वर्मा,  मतीउरहमान, शशि सिंह, जयप्रकाश सिंह, रिंकू सिंह, माया सिंह, पुनम यादव, विनोद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, संजय चौहान, रामदयाल बिन्द, रुपेश शर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्वेता मिश्र और संचालन राजेश रावत ने किया। आभार प्रदर्शन साधना त्रिपाठी ने किया।