अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विश्वविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हुआ श्री गणेश

शशिकांत ओझा

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में  समाज कार्य विभाग एवं नव भारतीय नारी विकास समिति, बहेरी के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत जीराबस्ती में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ जागरूकता अभियान चलाया गया। 

यह अभियान फरवरी माह में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए सभी पंचायतों मे चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे एवं  उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के साथ बाल विवाह आधारित  साँप-सीढ़ी खेल के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में डॉ. रूबी ने बताया कि कम आयु में विवाह बच्चों के विकास में बाधा है किंतु आज भी ये कुप्रथा छिपे तौर पर हमारे समाज में विद्यमान है। इसे समाप्त करने के लिए हमें एकजुट होकर इस कुप्रथा का विरोध करना चाहिए। नव भारतीय नारी विकास समिति के अभियान समन्यवक आदित्य पांडेय ने कहा कि बाल विवाह  बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। इस अभियान में ग्राम पंचायत जीराबस्ती के ग्राम प्रधान, प्राथमिक एवं  उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं नव भारतीय नारी विकास समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।