अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जेएनसीयू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी

शशिकांत ओझा

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘इंवेस्ट इन वुमन: एक्सीलरेट प्रोग्रेस’ विषय पर आयोजित इस गोष्ठी कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने की।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की प्रगति के साथ ही समाज की प्रगति जुड़ी हुई है। कहा कि महिलाएं सहनशील होने के साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होती हैं। इसलिए महिलाओं की कैरियर में प्रगति भी तेजी से होती है। यही वजह है कि महिलाओं पर किया गया निवेश पूरे समाज की प्रगति की गति को बढ़ाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललिता देवी, ग्राम प्रधान ब्रह्माईन रहीं।

विषय प्रवर्तन करते हुए डाॅ. विनीत सिंह ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अतिथि स्वागत डाॅ. अजय चौबे, संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. विवेक यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि श्री मुरलीधर यादव के साथ परिसर के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।