Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

जननायक चंन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में 34 को गोल्ड मेडल देंगी राज्यपाल

-समारोह 09 जनवरी को

-दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन

-विशिष्ट अतिथि होंगे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे शामिल

-परिषदीय विद्यालय के बच्चों को देंगी किट, जल भरो आन्दोलन कार्यक्रम भी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षान्त समारोह 9 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस दीक्षांत समारोह में 34 मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं व 6 छात्र हैं। समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे।

विवि की कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि राज्यपाल 12ः30 बजे से 2ः49 बजे तक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह दूसरा दीक्षांत समारोह होगा। मेधावियों को मेडल देने के अलावा परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी किट का वितरण करेंगी, जिसमें स्कूल बैग व पढ़ाई-लिखाई से सम्बन्धित सामग्री होगी। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को सुबह 11 बजे भूमि पूजन के बाद राज्यपाल के कार्यक्रम का रिहर्सल होगा। पिछली बार 32 एकेडमिक मेडल दिये गये थे, जिसमें 25 छात्राएं व 7 छात्र थे। पिछली बार दो मेडल खेल के क्षेत्र में दिये गये थे। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। कहा कि इस बार भी खेलो इण्डिया में यूनिवर्सिटी के छात्र गये हैं। यूथ फेस्टिवल में भी बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। विवि मेें रेडियो स्टेशन चलाने की दिशा में भी हम कदम बढ़ा रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट के लिए भी लगातार कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है।

इसरो के प्रोफेसर भी होंगे शामिल

कुलपति प्रो पाण्डेय ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान जल संरक्षण के दृष्टिगत ‘जल भरो आन्दोलन‘ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल ही होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के वरिष्ठ प्रोफेसर वाईएस राजन व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसरो के प्रोफेसर वाईएस राजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह मिसाइल मैन कलाम के साथ भी काम कर चुके हैं। इनका आगमन भी हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking