-सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भेजा
-भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सिताबदियारा में होना है आयोजन, भाजपा सांसद हैं मुख्य आयोजक
शशिकांत ओझा
बलिया : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर को है। इस वर्ष मुख्य आयोजन जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट सिताबदियारा बिहार में होना है। मुख्य आयोजक भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह हैं। आयोजक वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी निमंत्रण पत्र भेजा है।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस बाबत बताया की आयोजक और अतिथि भले भाजपा के हैं पर आयोजन जयप्रकाश नारायण की जयंती का है इसलिए इसमें सभी लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। कारण जयप्रकाश नारायण जी देश भर के नेता और मार्गदर्शक रहे। बताया कि यह आयोजन देश को एक नई दिशा देगा। जयप्रकाश नारायण जी ने भी देश को न ई दिशा दिया था। बताया सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित देश के सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। आना नहीं आना उनकी मर्जी है।