Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जहुराबाद की गायक कंचन राजभर ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

-राजनीतिक उठापटक

-पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम यादव ने दिलाई सदस्यता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राजनीतिक में उठापटक का काम चलते ही रहता है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी को एक और उपलब्धि मिली। विधानसभा जहुराबाद की निवासी गायक कंचन राजभर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी और सपा जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर देकर सदस्यता दिलाई।

समाजवादी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सनातन पांडेय के फेफना विधानसभा क्षेत्र का उद्घाटन रविवार शाम को हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव से बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में सपा और इंडिया गठबंधन घटक दल के सदस्य मौजूद हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में चार चांद तब लगा जब जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली प्रसिद्ध गायक कंचन राजभर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर की। योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कंचन को सदस्यता दिलाई।

सपा जिलाध्यक्ष विधायक संग्राम सिंह यादव ने कंचन राजभर को अंगवस्त्रम दिया। सपा में शामिल होने के बाद अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, लोकसभा प्रभारी अनिल राय, जिला महासचिव बीरबल राम, साथी रामजी गुप्ता, देवकुमार चौबे, झल्लन यादव, डा. संतोष राम आदि ने बधाई दी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking