उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर विस्फोट में दो घर जमींदोज हो गया, जबकि 8 लोगों की मौत हो गयी। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैै, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गैस सिलेंडर विस्फोट दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए है।घटना गोंडा जनपद के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव की है। मंगलवार की रात सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद अगल-बगल के मकान गिर गए। घटनास्थल से 14 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सात को मृत घोषित कर दिया। बाद में मलबे से एक बालक का शव मिला। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है।
Related Articles
फेफना विधानसभा में भाजपा टिकट के लिए तीन मजबूत नेताओं की मजबूत दावेदारी!
-मिशन विधानसभा 2027-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को बराबर की चुनौती देते दिख रहे पं. राजीव उपाध्याय और डा. सुषमा शेखर शशिकांत ओझा बलिया : उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 2027 में होना है पर पार्टी और नेताओं की तैयारी अभी से पूरे शबाब पर है। सत्ताधारी दल भाजपा में टिकट की जंग जारी है। […]
शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कपुरी में मना विद्यालयों का भव्य “प्रवेश उत्सव”
बेसिक शिक्षा परिषद -कंपोजिट विद्यालय कपुरी और प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. 1 के बच्चों का हुआ आवभगत शशिकांत ओझा बलिया : ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश का आज प्रथम दिन रहा। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप इस दिवस को “प्रवेश उत्सव” के रूप में मनाया गया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के […]
नगर पंचायत बैरिया में निर्दल उम्मीदवार पूनम सिंह का भव्यतापूर्वक हुआ नामांकन
-निकाय चुनाव 2023 -गाजा बाजा लाव लश्कर के साथ किया नगर भ्रमण फिर पर्चा दाखिला -समाजसेवी व्यवसायी हरि सिंह की पत्नी हैं उम्मीदवार पुनम सिंह -नगर पंचायत विकास के लिए मिले सरकारी धन के लूट खसोट का लगाया आरोप शशिकांत ओझा बलिया : नगर पंचायत बैरिया से निर्दल उम्मीदवार पूनम सिंह ने शनिवार को भव्यतापूर्वक […]


