Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रामदहिन सिंह इंटर कालेज आमघाट में संपन्न हुई मंडल स्तरीय खो खो प्रतियोगिता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के खेल मैदान में मंगलवार को 68वीं मंडल स्तरीय विद्यालय खो खो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न संपन्न हुई। आयोजन के मुख्य अतिथि खेल प्रभारी प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि रामदहिन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट के प्रबंधक अभय कुमार सिंह रहे।

मुख्य अतिथि ने बच्चों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा अंत में मुख्य अतिथि ने समस्त खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुमार सिंह स्काउट मास्टर कंपोजिट विद्यालय तहसील स्कूल बलिया ने किया। समस्त आए हुए खिलाड़ियों और अतिथिगण का दिनेश प्रसाद जिला क्रीड़ा सचिव ने बैच लगाकर तथा माला पहना करके  स्वागत  किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा अतिथिगण का अपने तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर देवली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. विश्वरंजन सिंह, परमहंस इंटर कॉलेज मझौली के प्रधानाचार्य हरि नारायण यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पंकज सिंह, जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेंद्र शुक्ला, पवन कुमार आर्य, कृष्णानंद, सचिन पाल, जितेंद्र गौड़, धर्मवीर यादव, गीता, ममता यादव, आशीष वर्मा, पवन कुमार सिंह, शशि भूषण राय, राजेश प्रसाद, राकेश शर्मा जी, रुचि मिश्रा,  सावित्री यादव आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking