Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सर्वसम्मति से नहीं मतदान से हुआ कोटेदार संघ अध्यक्ष का चुनाव

-मामला विकासखंड गड़वार का

-जयराम यादव ने चंद्रमा सिंह को चार मत से हराया, बने ब्लॉक अध्यक्ष

बृजेश दुबे

गड़वार (बलिया) : बहुतायत संगठनों में संगठनात्मक चुनाव एक कामचलाऊ प्रक्रिया भर दिखती है। संगठन के सदस्य बैठते हैं और सर्वसम्मति से चुनाव हो जाता है। परंतु गड़वार ब्लॉक में ऐसा नहीं हुआ। कोटेदार संघ के चुनाव में जिलाध्यक्ष के समक्ष दो उम्मीदवार हो गए और अंततः चुनाव कराना ही पड़ा।

क्षेत्र के श्री जंगली बाबा धाम परिसर में रविवार को गड़वार ब्लॉक कोटेदार संघ चुनाव के लिए बैठक हुई। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में आए। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह औऋ जिला महासचिव उदयभानु पांडेय के काफी प्रयास किया पृ वोटिंग करानी पड़ी। चयन के लिए वोट कराया गया। जिसमें चंद्रमा सिंह को 34 मत मिले वहीं जयराम यादव को 38 मत प्राप्त हुआ। इस तरह से जयराम यादव 04 मतों से जीत दर्ज कर ब्लॉक अध्यक्ष का पद अर्जित किया। बाकी पद के लिए उम्मीदवार थे नहीं तदोपरांत ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा चंद्रमा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मनोज पांडेय को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को महासचिव , नागेंद्र राय को सूचना मंत्री व किरण देवी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लाल साहब यादव, मोतीचंद गुप्ता, रामनरायन गुप्ता, भीमसेन यादव, कन्हैया राम, हरिहर सिंह, छोटेलाल वर्मा, राजनाथ यादव, स्वामीनाथ, वृंदावन सिंह, रमेश शुक्ला आदि कोटेदार कार्यकारणी के सदस्य नामित किए गए।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking