


शशिकांत ओझा
बलिया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन को कांग्रेसजनों ने अनूठे अंदाज में मनाया। कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय के मरीजों में फल वितरण भी किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को शाल का वितरण भी किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश उपाध्यक्ष देवरिया निवासी केशव चंद यादव के नेतृत्व में सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। सबसे पहले कांग्रेसजन जिला चिकित्सालय के ब्लडबैंक पहुंचे और प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद यादव, प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू के साथ रक्तदान किया। रक्तदान के पश्चात कांग्रेस जनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित भी किया।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सैकड़ों महिलाओं को शाल भी ओढाया। प्रियंका गांधी के जन्मदिन को जिला कांग्रेस कमेटी ने मनोयोग से मनाते हुए एक साथ हैप्पी बर्थडे कहते हुए मंगल कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, बृजेश सिंह गाट, सागर सिंह राहुल, संतोष चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।