Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

माता रानी का दर्शन कर वापसी केसमय परिजनों से छूटा साथ, अधेड़ हो गया लापता

-दुर्घटना अजीब

-किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन हैं परेशान, जारी खोजबीन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आस्था की देवी माता वैष्णो देवी के दर्शन उपरांत वापसी में परिजनों का साथ तनिक क्या छूटा अधेड़ लापता हो गया। अजीब दुर्घटना और किसी अनहोनी को लेटर परिजन परेशान हैं। तलाश जारी है पर अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। लापता अधेड़ गड़वार थाना क्षेत्र के नरायनपाली गांव का निवासी है।

नरायनपाली गांव के धूमा राम जो बहुत ही सीधे साधे व्यक्ति हैं अपने ससुराली जनों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वापसी में कोलकाता एक्सप्रेस से आते समय लुधियाना के आस पास किसी स्टेशन पर अचानक कैसे उतर गए और गायब हो गए पता ही नहीं चला। बिना साथ के लोगो को बताएं वह कहीं जाते भी नहीं थे। पहले आशंका थी कि कहीं होंगे। फिर उनकी तलाश शुरू हुई तो कहीं पता ही नहीं चला। परिजन किसी अनहोनी को लेकर भी चिंतित हैं। खोजबीन जारी है पर अब तक कुछ भी पता नहीं चला है। स्थानीय पुलिस और लुधियाना पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking