Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

…अंततः नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभासदों को मिली विजय

-ईओ विरोध का मामला

-नगर पंचायत चितबड़ागांव के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का स्थानांतरण

शशिकांत ओझा

बलिया : आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का अंततः स्थानांतरण शासन ने कर ही दिया। अधिशासी अधिकारी का पुरजोर विरोध नगर पंचायत के सभासद कर रहे थे। सभासदों ने एक सप्ताह तक कार्यालय में तालाबंदी किया था।

नगर पंचायत चितबड़ागांव के एक दर्जन सभासदों ने अधिशासी पर एक करोड़ से अधिक रुपए गबन का आरोप लगाते हुए उसकी जांच के लिए आंदोलन किया था। जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी ने जांच कर अधिधासी अधिकारी पर गबन की पुष्टि किया था। फिर भी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत में बने हुए थे। सभासदों ने तालाबंदी कर विरोध शुरू किया। एक सप्ताह के आंदोलन के बाद अधिधासी अधिकारी पर एफआईआर दर्ज हुआ और शीघ्र स्थानांतरण का आश्वासन मिला था। 23 फरवरी को शासन ने अधिधासी अधिकारी अनिल कुमार का स्थानांतरण कर दिया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking