Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोकसभा तैयारी में बलिया के दो नेता : एक का दल तो एक का क्षेत्र निश्चित नहीं

-मिशन लोकसभा 2024

-सलेमपुर से तैयारी कर रहे योगेश्वर सिंह का दल तय नहीं तो जदयू नेता अवलेश सिंह का क्षेत्र तय नहीं

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने ही वाली है । उम्मीदवारों ने पूरी ताकत टिकट मिले बिना ही झोंक दी है पर बलिया जनपद में दो ऐसा नेता हैं जिनकी तैयारी तो पूरे मनोयोग से है पर ऊक का दल और एक का क्षेत्र निश्चित नहीं है। ऐसे एक नेता योगेश्वर सिंह हैं तो एक नेता जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह हैं।

लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के गांव गांव में उम्मीदवार के रुप में योगेश्वर सिंह की चर्चा है। हजारों की संख्या में लोग उनको बतौर उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं। योगेश्वर सिंह किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह तय नहीं है। यह बता पाने की स्थिति में योगेश्वर सिंह के करीबी समर्थक भी नहीं हैं। पब्लिक में इस बात की चर्चा जोरों पर है। इसी तरह जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह की भी स्थिति है। अवलेश सिंह होर्डिंग बैनर के माध्यम से लोकसभा बलिया और लोकसभा सलेमपुर में बतौर उम्मीदवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराए थे। जदयू जब इंडिया गठबंधन छोड़ एनडीए का हिस्सा हो गया तो अवलेश सिंह का क्षेत्र पांच लोकसभा हो गया है। बलिया, सलेमपुर, घोसी, जौनपुर और चंदौली में चुनाव लड़ने के मूड में अवलेश सिंह हैं। अवलेश सिंह किस क्षेत्र से और योगेश्वर सिंह किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking