Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

स्वीप आईकान पीहू उपाध्याय ने आमघाट विद्यालय में चलाई शपथ दिलाने की कक्षा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : देश को बेहतर और समृद्धशाली बनाने के लिए स्वच्छ लोकतंत्र को निर्मित करने की पहल आयोग कर रहा है और इसके लिए आयोग ने अपने दूत स्वीप आईकान को क्षेत्र में भेजा है। स्वीप आईकान अपने अपने क्षेत्र में लोकतंत्र की मजबूती और स्वच्छता के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हैं। बलिया की स्वीप आईकान राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रतिमा उपाध्याय पीहू भी इसमें जुटी हैं।

प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतीमा उपाध्याय पीहू जिले में आयोग की स्वीप आईकान के तौर पर वे लोगों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक कर रही हैं। शनिवार को पीहू ने आमघाट स्थित कान्ह जी सिंह महाविद्यालय तथा राम दहिन सिंह इंटर कॉलेज में पहुंच  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया और बच्चों तथा अध्यापकों को लोकतंत्र मजबूत करने और निष्पक्षता से चुनाव में मतदान करने की अपील की।

विद्यालय में यही शपथ बच्चों और अध्यापकों को पीहू ने दिलाई। पीहू आगे आगे बोली और स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने दुहराया। शपथ यह रही। ‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ने पीहू उपाध्याय का सम्मान किया और आभार जताया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking