Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही का स्थापित हुआ सूबे में कीर्तिमान

-यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

-छात्र शिवम गुप्ता ने अर्जित किया 97.2 फीसद अंक, प्रदेश में चौथा स्थान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के नरही में स्थित कृष्णा शिक्षा निकेतन ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विद्यालय के इंटरमीडिएट छात्र शिवम गुप्त ने जनपद टाप करते हुए सूबे में भी चौथा स्थान हासिल किया है।

कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही में कक्षा पांचवीं से पढने वाले शिवम गुप्त ने हाईस्कूल की परीक्षा में गणित में 100 में 100 अंक अर्जित किया था। तभी विद्यालय ने उसे एक लैपटॉप दिया था। इंटर में कीर्तिमान स्थापित करने वाले शिवम गुप्ता ने बताया कि वह 12 घंटे पढाई करता था। अपना लक्ष्य यूपीएससी बताया। कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने शिवम को शुभकामना देते हुए कहा कि शिवम को भविष्य की पढाई के लिए कभी आर्थिक दिक्कत का सामना करना नहीं होगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking