Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थल पर आयोजित हुआ दीपोत्सव

-धार्मिक आस्था का आयोजन

-पावन स्थल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जुटी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

-चितबड़ागांव से दूर बीरान में है पावन स्थान, जले सवा लाख से अधिक दीप

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के बीरान में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आस्था के आयोजन क्रम में शुक्रवार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। पावन धार्मिक स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त जुटे और उस बीरान इलाके में स्थापित स्थान पर भव्यतम और दिव्यतम दीपावली सा नजारा दिखा। सवा लाख से अधिक दीप भक्तों और आयोजन समिति ने जलाए। दीपोत्सव और आरती के समय बाबा के अनन्य भक्त गुरूजी भरत उपाध्याय भी मौजूद रहे।

माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थान पर प्रत्येक वर्ष इसी दिन दीपोत्सव आयोजित होता है। पावन स्थल की साफ सफाई और सजावट का कार्य एक दिन पहले ही संपन्न हो गया था। शुक्रवार को सुबह से ही भक्त दीपोत्सव की तैयारी में जुटे थे। पावन स्थान के आगे कतारबद्ध तरीके से दीप रखा गया।

भक्तों का आगमन दोपहर से ही शुरु हो गया था। निर्धारित समय पर गुरूजी भरत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। फिर देखते ही देखते लाखों दीप जल उठे। दीपावली सा नजारा हो गया। हजारों भक्तों ने मनोयोग से बाबा का जयकारा किया। दीपोत्सव के बाद आरती मंच से माधव ब्रह्म बाबा की पावन आरती का गायन हुआ। शनिवार को भव्य हवन और भंडारा होगा।

परिसर में लगा मेला भी

माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थल पर जन्मोत्सव आयोजन पर मेले का भी आयोजन हुआ। छोला, समोसा, चाउमिन, जलेबी, आइसक्रीम आदि की दर्जनों से अधिक दुकानें लगी। महिलाओं के सौंदर्य प्रशासन सामग्री और खिलौनों कीभी दुकानें लगीं। ग्रामीण इलाकों के भक्त श्रद्धालुओं ने मेले का भी खूब आनंद लिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking