Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

खेल को युद्ध कहना गम्भीर अपराध, दोषी लोगों पर हो कार्रवाई : रामगोविंद चौधरी 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि खेल को युद्ध कहना या युद्ध की तरह प्रस्तुत करना गंभीर सामाजिक अपराध है। इसके लिए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

श्री चौधरी ने कहा है कि खेल केवल खेल है। इसमें एक टीम जीतती है और एक हारती है। विश्व कप में हुई इस हार जीत को भी इसी खेल भावना से देखा जाना चाहिए। इसे युद्ध की तरह देखना, कहना या प्रस्तुत करना न तो खेल के हित में है और न देश के हित में। उन्होंने कहा है कि इस खेल के फाइनल में टीम इंडिया को पराजय का सामना करना पड़ा। यह परिणाम दुखद है।

इसे सफलता में बदलने के लिए आत्ममंथन की जरूरत है लेकिन इसे लेकर हिटमैन रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम का विश्वकप के फाइनल तक का लाजवाब सफर नकारा नहीं जा सकता है। इसके लिए टीम इंडिया को जितनी भी बधाई दी जाए, वह कम है। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking