Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

कुत्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में एक की मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

अमित सिंह

रामगढ़ (बलिया) :  बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती गंगौली में कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को तू-तू मैं-मैं हो गई। बात इस कदर बढ़ी की मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में एक पक्ष की 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक लाल मुनी बिंद पत्नी दीनदयाल बिंद की मौत हो गई है और करीब आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  सभी घायलों को एंबुलेंस 108 नंबर की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा भेजा गया जहां से स्थिति गंभीर होने पर जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के पिता पुत्र शिवसागर बिंद पुत्र रामेश्वर बिंद और  आजाद पुत्र शिवसागर बिंद  को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर मंगलवार की देर रात से ही पुलिस बल तैनात है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking