Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भारतीय रेल के आईआरटीएस अधिकारी ने गंगा घाट पर किया “महिला सम्मान घर” का उद्घाटन

-नेक सामाजिक कार्य

-गंगा में स्नान के बाद महिलाओं को कपड़ा बदलने में होती थी काफी फजीहत, अब राहत

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नारी का सम्मान, देश का अभिमान कार्यक्रम के तहत हुकुमछपरा छपरा गंगा घाट पर महिला स्नानार्थियों के लिए “महिला इज्जत घर” का उद्घाटन शनिवार को भारतीय रे के आईआरटीएस अधिकारी निर्भय नरायण सिंह ने किया। बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र के सती घाट गड़ेरिया व शिवपुर घाट पर भी आधी आबादी की सुविधा को ध्यान मे रखकर एक-एक महिला सम्मान घर समर्पित किया गया है।

उद्घाटन अवसर के समय हुकुमछपरा गंगा घाट पर स्नान कर रही महिलाए उक्त कार्य के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। लोहे के एंगल व चादर से निर्मित प्रत्येक इज्जत घर को दो भागों में विभक्त किया गया है। स्नान के बाद इसमें एक साथ चार महिलाएं वस्त्र बदल सकती हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार इसके बन जाने के बाद महिला स्नानार्थियों को काफी सुविधा मिलने लगेगी। इस दौरान आयोजक समाजसेवी ने बताया कि इसे गंगा समग्र समिति को भेंट किया गया है। आगे की रख रखाव की जिम्मेदारी इनके सदस्य संभालेंगे। सम्बोधन मे कहा कि बहुत जल्द बैरिया विधान सभा के हर स्कूल में “स्मार्ट क्लासेस” शुरू हो जाएगा। इसका प्रयास अंतिम चरण में है। कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे हर प्रकार के समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस मौके पर गंगा समग्र समिति के जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य अजय पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह, पूर्व सदस्य अनिल सिंह, गोपालपुर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना यादव, सचिन सिंह, शैलेश मिश्रा, कौशल किशोर पाण्डेय, अवनिंन्द्र ओझा, पिंकू सिंह, आलोक कुंवर, हरि सिंह, नितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। आचार्य मोहित पाठक ने गंगा पूजन कर “महिला सम्मान घर” का उद्घाटन कराया।

इनपुट- अनिल सिंह पत्रकार, राभगढ़

Advertisement
7489697916 for Ad Booking