Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की मिली है ड्यूटी, उसे करुंगा : मनोज सिंह

-भाजपा कार्यालय पर स्वागत

-अक्षय तृतीया के दिन लखनऊ में पार्टी ज्वाइन करने के बाद बुधवार को पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय

-जिलाध्यक्ष जेपी साहू, उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय और सुरेंद्र सिंह सहित टीम ने किया स्वागत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी को त्याग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले बैरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने अपनी टीम के साथ भाजपा प्रवेश के बाद जिला कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मनोज सिंह स्वागत से अभिभूत दिखे।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह थी कि वह पार्टी एक जाति विशेष की पार्टी है और हम सभी के साथ रहने में विश्वास रखते हैं। भाजपा चुकि सर्व समाज को लेकर चलती है और सभी के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करती है इसलिए मैने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी में जिम्मेदारी की बात पर कहा कि मुख्यमंत्री जी, प्रदेश अध्यक्ष जी और सांसद जी ने ड्यूटी दिया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे उसे पारदर्शी तरीके से देखना है और मैं यह ड्यूटी ईमानदारी से करुंगा। स्वागत समारोह को जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, जिला उपाध्याय सुरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, सतवीर सिंह, दिलीप गुप्ता, अशोक यादव, कृष्णा पांडेय, अश्वनी ओझा, मदन सिंह, शैलेश पासवान, रत्नेश सिंह और आशुतोष सिंह मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking