Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बापू भवन में मंत्री दयाशंकर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान

-एमएलसी चुनाव
-भाजपा उम्मीदवार एमएलसी रविशंकर सिंह के समर्थन में हुआ भव्य आयोजन
—पप्पू सिंह दो हजार पार का नगर विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

बलिया : स्थानीय निकाय सदस्य विधान परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बुधवार को नगर के बापू भवन टाउन हाल में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा उम्मीदवार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू भी मौजूद रहे। आयोजन में नगर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा उम्मीदवार और मंत्री का अभिनंदन किया तो एमएलसी और प्रदेश सरकार के मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत और सम्मान किया।

आयोजन की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ। पूर्व प्रमुख गुड्डू राय और आदर्श प्रताप सिंह ने बड़ी माला पहना कर स्वागत किया। गुड्डू राय ने सभी को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम दिया। माल्यार्पण सम्मान के बाद अतिथियों का संबोधन हुआ। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने मंत्री दयाशंकर सिंह और विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह का स्वागत किया। भाजपा की उपलब्धियों को बताया और विधान परिषद चुनाव में रविशंकर की जीत को निश्चित बताया और कहा कि कोई लड़ाई नहीं है।

भाजपा उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू ने चंद्रशेखर जी के चरणों में नमन कर अपनी बात शुरू की। सभी अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी। सभी से अपने लिए आशीर्वाद मांगा। बताया मेरे नाम के आगे एक लिखकर आशीर्वाद दें।
मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी का अभिवादन किया। गुड्डू राय के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कहा दुनिया में कोई ऐसी पार्टी नहीं जिसने इतना विकास किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निधन की चर्चा करते हुए कहा कि 370 समाप्त किया गया। अयोध्या में राममंदिर बन रहा है। ट्रिपल तलाक कानून को उपलब्धि बताया। भारत को विश्व गुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। भाजपा का यह सपना है। पूरी दुनिया भारत की संस्कृति और सभ्यता का अनुसरण कर रही है। कहा 18 साल पहले पप्पू सिंह एमएलसी बने थे। तब मैं उनके साथ था आज भी साथ हूं। भाजपा की उपलब्धि विस्तार बताया। कार्यक्रम को सत्यनारायण गुप्ता, दिनेश पाठक, मानवेन्द्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, अभिषेक सोनी, अजय कुमार, बब्बन सिंह रघुवंशी, सियाराम यादव, राजीव मोहन चौधरी बजरंगी सिंह, आदर्श प्रताप सिंह, ने संबोधित किया। आयोजक ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने सबके प्रति आभार जताया। आयोजन में नगर विधानसभा के सभी प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अध्यक्षता अखार के प्रधान जय कुमार सिंह और संचालन भाजपा के वरिष्ठ चुनाव संचालक अरविंद शुक्ल ने किया। बापू भवन में सम्मान समारोह दुबहड़ के पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू द्वारा आयोजित किया गया था।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking