
-बलिया में सीएम
-37 करोड़ की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण
-91 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास

शशिकांत ओझा
बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया के बांसडीह में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में आ रहे हैं। जनसभा को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री जिले को 128 करोड़ की 35 परियोजनाएं देंगे। 37 करोड़ की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण तो 91 करोड़ की 10 परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में शिक्षा विभाग की दो 945 लाख, सड़क निर्माण की 11 परियोजना 515 लाख, स्वास्थ्य विभाग की सात परियोजना 1028 लाख, गृह विभाग की एक परियोजना 61-61 लाख, पर्यटन विभाग की दो परियोजना 492 44 लाख की पंचायती राज विभाग की दो परियोजना 1124 लाख की शामिल हैं। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा उनमें पंचायती राज, गृह विभाग, सड़क निर्माण, शिक्षा विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

