Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

समय का सदुपयोग और तकनीक से जुड़े रहना आज की आवश्यकता : केतकी

-बोलीं बांसडीह की विधायक
-स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह के छात्रों को दिया स्मार्टफोन

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा की समय का सदुपयोग और तकनीक से जुड़े रहना ही आज युवाओं की जरुरत है। जिसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्मार्टफोन युवाओं तक बिना किसी भेद-भाव के नि: शुल्क पहूंचाने वाला सीएम का निर्णय सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

केतकी सिंह रविवार को स्नातकोतर महाविद्यालय बांसडीह परिसर में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थी। विधायक ने कहा परिश्रम के बल पर ही मंजिल मिलती है। छात्र छात्राओं से अच्छी नीयत से अपने उद्देश्य हेतु परिश्रम करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय प्रबन्धक डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा की तपस्या या साधना को आचरण में लाना ही विधार्थी जीवन का मुख्य कर्म है। कार्यक्रम में लगभग 400 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। केतकी सिंह. ने.बीएलएड तृतीय वर्ष की छात्रा संगीता तिवारी. को विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में दितीय स्थान पाने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन सत्येन्द्र पाण्डेय और अनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने घोष बजाकर किया। कार्यक्रम में डाॅ हंसराज यादव, डाॅ. कमलेश रवि, लंदन पासवान, शिल्पी श्रीवास्तव, कनीज फात्मा, सुनीता कश्यप, संध्या सिंह, सुप्रीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, संजय सिंह, प्रदीप पाण्डेय, राजेश राम, विजय शंकर सिंह, अशोक पाण्डेय आदि थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking