अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रदेश के नागरिकों के प्रति अतिसंवेदनशील हैं मुख्यमंत्री : केतकी सिंह

-बोलीं बांसडीह विधायक
-मैरीटार स्थित अपने आवास पर शिक्षा मित्रों से मिलीं बांसडीह विधायक
-शिक्षा मित्रों को दिया आश्वासन, सदैव आपके हित का करती रहूंगी प्रयास

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के प्रति अति संवेदनशील हैं, जिसका परिणाम है की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18000 कर दिया जिससे हमारे शिक्षामित्र सम्मान की जिंदगी जी सकें और पूरी लगन से अपना कार्य करें। उक्त कहना है बांसडीह की विधायक फायरब्रांड नेता के नाम से विख्यात केतकी सिंह का। विधायक अपने आवास मैरीटार में शिक्षा मित्रों से मुलाकात कर रहीं थीं।

विधायक केतकी सिंह ने कहा हमारे शिक्षा मित्र जिस लगन और मेहनत से अपना कार्य सुचारू रूप से करते हैं हमें आशा है की आगे भी करते रहेंगे और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपना सहयोग भी करेंगे। विधायक ने कहा की हमारी सरकार ने कैशलेस मेडिकल सुविधा भी देने की घोषणा की है। विधायक ने शिक्षा मित्रों को विश्वास दिलाया कि मुझसे हो सकेगा मैं आप लोगों की आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में देती रहूंगी। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री अखिलेश पांडेय, मंजूर हुसैन, अरुण सिंह, देव प्रकाश पांडेय, निर्भय नारायण राय, शाकिर अंसारी, सुधीर शुक्ला, नीरज सिंह आदि लोगों ने विधायक किसकी सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।