Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

घाघरा (सरयू) नदी में कटान हुई जोरों पर, सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि जद में

-प्रकृति का कोप

-कैसे रुके कटान इसके लिए आस्था की शरण में लोग, पूजा पाठ है शुरू

-पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी पहुंचे मौके पर, जिलाधिकारी से की फोन पर वार्ता

रविशंकर पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : इस वर्ष बारिश भले ही ना के बराबर हुई लेकिन राजस्थान मध्य प्रदेश से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां उफान पर ही रहीं। ऐसे में बांसडीह तहसील क्षेत्र के रामपुर नंबरी इलाका को घाघरा नदी आगोश में ले रही है। वजह कि जलस्तर जब से कम हुआ तब से उपजाऊ मिट्टी कटान की जद में आ गया है। किसानों के लगभग सैकड़ों एकड़ उपजाऊ मिट्टी कटान की जद में है।

वर्तमान में भी कटान बहुत जोरों पर जारी है। सूचना मिलते ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी मौके पर जा पहुंचे। लोग भी कटान से बचने के लिए अब  आस्था की शरण में हैं और पूजा पाठ शुरू कर दिया है। सरयू नदी (घाघरा) के उपजाऊ जमीन की कटान से अब लोग दहशत में आ गए हैं। कटान रुक सके इसके लिए अब पूजा कर रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने पहुंचकर लोगों से हाल चाल लिया और जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से बात भी किया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि गाँव को बचाने के लिये और कटान रोकने के लिये जो भी होगा किया जाएगा। गाँव को बचाया जाएगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking