उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा से टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त में सरिता का वजन बहुत अधिक

-नगर पालिका बलिया

-सरिता देवी का अपना नाम और काम, बाकी सभी संगठन और परिजनों के सहारे

-समाजसेवी संगठन इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष हैं उम्मीदवार सरिता देवी

-पारिवारिक बैकग्राउंड भी मजबूत, निवर्तमान अध्यक्ष के परिवार की हैं सदस्य

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर पालिका परिषद बलिया महिला के लिए आरक्षित है। यहां इस बार चेयरमैन तो महिला को ही होना है। भाजपा में महिला उम्मीदवारों की भी बाढ़ आ गई है। कोई संगठन के नाम पर दावा कर रहा है तो कोई परिवार के नाम पर। एक उम्मीदवार पर ऐसा भी है जिसका खुद का नाम और काम बहुत मजबूत है। वह नाम सरिता देवी है। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष होने के कारण वह औरों से बहुत आगे हैं।

नगर पालिका परिषद चेयरमैन का महिला के लिए आरक्षित होगा इसकी तो संभावना नहीं थी इसलिए कोई महिला इस क्षेत्र में नहीं के बराबर थी। आरक्षण सूची जारी होते ही महिलाएं मैदान में अचानक उतर गईं। बात भाजपा की करें तो इसमें टिकट मांगने वाली महिलाओं की संख्या दर्जन भर से अधिक है। बहुतायत तो नेताओं के परिजन हैं। कुछ भाजपा महिला संगठन की पदाधिकारी हैं। एक महिला ऐसी है उम्मीदवारी की कतार में जो निवर्तमान चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी के परिवार की तो है पर उसकी पहचान अजय कुमार की पत्नी के रुप में नहीं उसके कर्म की बदौलत है। इनरव्हील महिला क्लब की अध्यक्ष होते हुए पूरे नगर में सेवा के क्षेत्र में जितना कार्य सरिता ने किया कराया शायद ही कोई अन्य किया हो। कोरोना काल में तो सरिता की सेवा लोगों की जुबान पर रही।