Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सातवीं बार भी सहतवार चेयरमैन की कुर्सी नीरज सिंह “गुड्डू” के परिवार में

-नगर निकाय चुनाव 2023

-दो बार पिताजी, तीन बार माताजी, और अब दूसरी बार पत्नी के सिर ताज

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर पंचायत सहतवार में चुनाव परिणाम ने कीर्तिमान स्थापित किया। लगातार सातवीं बार चेयरमैन की कुर्सी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह “गुड्डू” के परिवार में ही गई। नीरज सिंह की पत्नी सरिता सिंह निर्वाचित हुईं। तीन बार नीरज सिंह की मां और दो बार उनके पिताजी चेयरमैन रहे हैं।

सहतवार परिणाम में सरिता सिंह निर्दल को 5610 तथा अजय सिंह भाजपा को 4288 मत मिला। सहतवार में सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सरिता सिंह ने दोबारा नगर पंचायत की कमान अपने हाथ मे ले ली। सहतवार में सपा समर्थित निर्दल प्रत्याशी सरिता सिंह ने एक बार फिर कड़ी लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह को 1322 मतों से पराजित कर नगर पंचायत और अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking