Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

धर्म ध्वज स्थापना के साथ ही शुरू हुआ द्वाबा का ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : गंगा व सरयू के मध्य स्थित द्वाबा के सिद्ध संत सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल पर अगहन पंचमी से लगने वाला धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व का धनुषयज्ञ मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। मेला 29 दिसंबर तक (24 दिनों) चलेगा। मेला अध्यक्ष रोशन गुप्त व कोटवा की ग्राम प्रधान वंदना गुप्ता ने विधि विधान से पूजन किया। 

मेले का शुभारंभ सहस्त्रनाम और हनुमान चालीसा पाठ कर संत मौनी बाबा ने मेला चौक में धर्म ध्वज फहरा कर मेला का विधिवत उद्घाटन किया। मंगल गीत और देव स्तुति गीतों से वातावरण धार्मिक आस्था के रंग में रंग गया। लोगों ने सुदिष्ट बाबा का दर्शन-पूजन करने के बाद मेले का आनंद लिया। मेलाध्यक्ष के अनुसार पंचमी को दो लाख से अधिक लोगों ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई। इस अवसर पर संत मौनी बाबा ने कहा कि सुदिष्ट बाबा सच्चे संत और सद्गुरु थे। वे ज्ञानपुंज, कर्मयोगी महान तपस्वी और समाजसेवी थे। समाज के विकास में उनका विशेष योगदान रहा। इन्ही विशेषताओं के कारण हम आज भी उन्हें याद करते हैं और सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर पंचायत के सचिव अरविंद मौर्य, एडीओ पंचायत बेलहरी मनोज गुप्ता, बच्चा लाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, शुभम गुप्ता, अर्जुन चौधरी, प्रेम मिश्र, उमेश गुप्ता, लखन जी गुप्ता, रजनीश गुप्ता, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह, मुखिया जी, सतेन्द्र सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इनपुट-शकील खान (पत्रकार) बैरिया

Advertisement
7489697916 for Ad Booking