Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा किसान मोर्चा आयोजित करेगा तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा वीर लोरिक स्टेडियम में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पांच दिसंबर को होगा।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव को प्रतियोगिता में सहभागिता का आमंत्रण पत्र सौंपा तथा आयोजन पर विस्तार से चर्चा भी की।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन पांच दिसंबर को वीऋ लोरिक स्टेडियम में होगा जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। बताया कि प्रतियोगिता का समापन और फाइनल सात दिसंबर को होगा। आयोजन में मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता सहभाग करेंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking