Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

महिलाओं के लिए समर्पित है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार : मस्त

-नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

-नगर पंचायत चितबड़ागांव के रामलीला मैदान में हुआ भव्य आयोजन

-सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की सहभागिता

-आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह रहे लोगों की आवभगत में

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के रामलीला मैदान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की भी सहभागिता रही। नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह बतौर आयोजक सबकी सेवाभाव में लगे रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। आगे के क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू पान्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, चितबड़ागांव नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पित किया।

बतौर मुख्य अतिथि अपनी बात रखते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के हर तरह से कल्याण के लिए समर्पित है। वक्ताओं के क्रम में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, धनंजय कनौजिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू पांडे अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना के लिए नगर पंचायत में अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव एवं संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्वेता राय ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासद गण, व्यापार मंडल चितबडागांव के अध्यक्ष पप्पू केशरी, सहित हजारों लोगों उपस्थित थे। नगर पंचायत चितबडागांव अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और नगर पंचायत चितबडागांव मे आगमन पर आभार व्यक्त किया। चेयरमैन आयोजक की भूमिका निभाते हुए सभी की सेवाभाव में जुटे रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking