Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

चलती ट्रेन में हृदयाघात से प्रधान संघ के अध्यक्ष का निधन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद के मुरलीछपरा छपरा ब्लॉक अंतर्गत चांददियर के प्रधान, मुरलीछपरा ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष व अधिवक्ता विनोद कुमार यादव का चलती ट्रेन में हृदयाघात से निधन हो गया। प्रधान के निधन की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग स्तब्ध रह गये। 

बताया जा रहा है कि टोला फतेहराय निवासी चांददियर के प्रधान विनोद कुमार यादव अपनी पत्नी के साथ बेटी का प्रवेश कराने लुधियाना गये थे। वहां से लौटते समय ट्रेन में ही हृदयाघात से विनोद की मौत हो गयी। उनका शव लेकर परिजन गांव आ रहे है। अचानक हुई इस घटना से हर कोई अवाक है। प्रधान और अधिवक्ता समाज बहुत ही दुखी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking