Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री रूपा सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री रूपा सिंह क़ो न ई जिम्मेदारी मिली है। रुपा सिंह को नेहरू युवा केंद्र जिला सलाहकार समिति का सदस्य निमित किया गया है।

सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। रूपा सिंह के मनोनयन से जनपद के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है। इसकी खबर मिलने के बाद रूपा सिंह क़ो बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। नेहरू युवा केंद्र संगठन के डायरेक्टर जनरल नितेश कुमार मिश्र इस आशय का पत्र लिखा है, जिसमे उल्लेख किया गया है कि आपको केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। एक नामांकित सदस्य के रूप में, आपका योगदान आपके जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगा। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking