Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

नगरा पुलिस ने किया पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार

-मिली सफलता

-नौ गोवंशीय पशुओं सहित दो वाहन भी चढ़े पुलिस के हत्थे

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में गुरुवार को नगरा पुलिस ने पांच पशु तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौ गोवंशीय पशु और दो वाहनों को भी बरामद किया।

उ0नि0 राकेश सिंह मय फोर्स दो अदद चार पहिया वाहनों से 05 व्यक्तियों अनिल पुत्र रामायण निवासी राघोपुर पोस्ट अठिला थाना रसड़ा, जितेन्द्र शाह पुत्र जयराम शाह निवासी रेवती वार्ड न. 5 थाना रेवती, राजीव कुमार मौर्या पुत्र आनन्द प्रसाद साकिन सिसवार खुर्द थाना रसड़ा, फिरंगी राजभर पुत्र स्व0 सुदामा राजभर निवासी सिसवार खुर्द थाना रसड़ा और राकेश शर्मा पुत्र ब्रम्हेश्वर शर्मा निवासी रेवती वार्ड न.5 थाना रेवती को गिरफ्तार किया।

01 पिकप व 01 टाटा मैजिक में 09 राशि (04 राशि गाय व 05 राशि बछड़ा) गोवंशीय पशुओं के साथ दादा के चट्टी के पास वहद ग्राम सलेमपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking