Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चितबड़ागांव पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त को तमंचा संग किया गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेन चितबड़ागांव पुलिस ने एक जिला बदर को तमंचा कारतूस के संग गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी मय हमराह  क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली की जिला बदर अभियुक्त सुनील राजभर पुत्र स्व0 वकील राजभर निवासी ग्राम नफरेपुर थाना चितबड़ागांव कलानी चट्टी के रास्ते होते हुए अपने गांव की तरफ जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेकृ पुलिस एक्शन में आ गई और कलानी चट्टी के पास अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जमातलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा और कारतूस मिला।

पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक को न्यायालय के सिपुर्द किया। गिरफ्तार जिला बदर अभियुक पर गुंडा एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking