Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पुलिस के हत्थे चढ़ रहे वाहन चोर व अवैध गांजा तस्करी में जुटे लोग

-पुलिस को लगातार सफलता

-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान

शशिकांत ओझा

बलिया : पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बलिया पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रहीं हैं। पुलिस लगातार बाइक चोरों और अवैध गांजा की तस्करी करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति है।

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 14 बाइक, चार चढ़े हत्थे

थाना कोतवाली और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 04 शातिर अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार कृ उनके कब्जे से 14 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्तों में आयुष कुमार (21) पुत्र हरिहर कुमार निवासी बडकी नैनीजोर थाना नैनीजोर बक्सर, छोटू कुमार (21) पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी बडकी नैनीजोर थाना नैनीजोर बक्सर बिहार, विशाल कुमार (19) पुत्र हरेन्द्र कुमार निवासी राजापुर थाना सिमरी बक्सर बिहार व  शुभम कुमार (18) पुत्र संतोष कुमार निवासी बडका ढकईच थाना कष्णाब्रहमपुर बक्सर शामिल हैं।

फेफना पुलिस ने एक को दो किलो गांजा के साथ दबोचा

थाना फेफना पुलिस टीम ने अपने एक अभियुक्त को दो किग्रा 50 ग्राम गांजा के गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता रमेश चन्द्र सुमन पुत्र राम इकबाल निवासी ग्राम औंदी थाना फेफना है।

दोकटी पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस सहित तीन को दबोचा

थाना दोकटी की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को चोरी की एक मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा, कारतूस एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित यादव पुत्र सुनील यादव निवासी ग्राम केवरा थाना बासडीह, रवि चौरसिया पुत्र प्रभुनाथ चौरसिया निवासी ग्राम विसौली थाना सहतवार व सन्तोष कुमार राजभर पुत्र ईश्वर दयाल राजभर निवासी ग्राम अकोल्ही थाना बासडीह शामिल हैं।

नगरा पुलिस ने चोरी की बैटरी इंवर्टर आदि संग तीन को दबोचा

नगरा पुलिस ने चोरी की एक बैट्री, एक छोटा कूलर, एक इन्वर्टर व एक स्टेपलाइजर के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश पटेल (23) पुत्र विक्रम पटेल निवासी नई बस्ती कस्बा नगरा, रूदल राम (26)  पुत्र गाजर राम निवासी भगमलपुर थाना नगरा व अनिल पटेल (21) पुत्र संजय पटेल निवासी नई बस्ती थाना नगरा शामिल हैं।

चितबड़ागांव पुलिस ने एक को सवा किलो गांजा के साथ दबोचा

थाना चितबड़ागांव पुलिस ने एक किलो 200 गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार अभियुक्त हीरालाल गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी वार्ड नं0 10 अब्दुल कलाम नगर नगर पंचायत चितबड़ागांव थाना चितबड़ागांव निकला।

 नरहीं पुलिस ने आधा आधा किलो गांजा के साथ दो को दबोचा

थाना नरही पुलिस ने अभियान के क्रम में दो अभियुक्तों को आधा आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय कुमार उर्फ गुरिया पुत्र अनिल राम निवासी ग्राम अमांव थाना नरही व मदन राम पुत्र कपिल देव राम निवासी ग्राम करंजा माफी थाना नरही हैं।

मनियर पुलिस ने 900 ग्राम गांजा संग एक को किया गिरफ्तार

थाना मनियर पुलिस ने एक अभियुक्त को 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त  अभिषेक पाण्डेय पुत्र स्व0 विरेन्द्रनाथ पाण्डेय निवासी बांसडीह थाना बांसडीह निकला।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking