Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पुलिस के लिए सोमवार का दिन रहा गांजा पकड़ दिवस

-पुलिस को सफलता

-थाना नरहीं, नगरा, भीमपुरा, दुबहड़, गड़वार, सुखपुरा और हल्दी की टीम ने पकड़़ा गांजा के धंधेबाजों को

बलिया : जनपद पुलिस के लिए सोमवार का दिन गांजा पकडध दिवस जैसा रहा। जनपद के सात थानों की टीम ने गांजा के धंधेबाजों को पकड़ा। पुलिस को लगभग 10 किलो अवैध गांजा भी बरामद हुआ। सात थाना क्षेत्रों में कुल सात अभियुक्त गिरफ्तार भी हुए। पुलिस ने सभी थानों में पकड़़े गए अभियुक्तों को को न्यायालय के सिपुर्द किया।

थाना नगरा की  पुलिस टीम ने अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.45 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक यादव पुत्र स्व. रामबचन परसिया गां का निवासी तथा थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

थाना भीमपुरा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.2 किलो नाजायज गाजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त रामकरण यादव पुत्र स्व. गद्दी यादव  सिकंदरपुर टिकुलिया ग्राम का निवासी है।

थाना हल्दी  पुलिस द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.7 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त मंगरू यादव पुत्र स्व0 लालपति यादव निवासी रुद्रपुर थाना हल्दी का निवासी है।

थाना रसड़ा पुलिस  द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके पास 1.25 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त पिन्टू बासफोर पुत्र कैलाश बासफोर निवासी गाँधी मार्ग कस्बा रसड़ा का निवासी है।

थाना गड़वार  पुलिस ने आधा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश पुत्र दुखन्ती निवासी ग्राम हजौली थाना गड़वार का निवासी है।

थाना नरही पुलिस ने एक अभियुक्त को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त भीम सिंह पुत्र स्व0 नथुनी सिंह ग्रांम कथरिया थाना नरही का निवासी है तथा थाने के टाप टेन अपराधियों की सूची में है।

थाना दुबहड़ पुलिस द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया गया उसके पास 1.9 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील बारी पुत्र शत्रुधन बारी निवासी अखार थाना दुबहड़ है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking