Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा

बलिया : कांग्रेस कमेटी बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र राजनीति की उपज राघवेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। राघवेन्द्र प्रताप सिंह को पद मिलने से जनपद के कांग्रेस जन गदगद हैं।

पूर्व में प्रदेश महासचिव पद को संभालने वाले राघवेन्द्र को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बलिया जनपद के समस्त कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई और शुभकामना प्रदान की है। राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला कांग्रेस कमेटी को  भी बतौर जिलाध्यक्ष सेवा दे चुके हैं। राघवेंद्र प्रताप सिंह को बधाई देने वालों में राजीव उपाध्याय, ओमप्रकाश पांडेय, जैनेंद्र पांडेय मिन्टू, संतोष चौबे, पुनीत पाठक, उमाशंकर पाठक, रौशन सिंह चंदन, बृजेश सिंह गाट आदि शामिल रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking