
शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर चल रहे निर्वाचन का दौर रविवार को पूरा हुआ। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा पार्टी कार्यालय पर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में हुई।
घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पं. राजीव उपाध्याय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा को बधाई दी। पं. राजीव उपाध्याय ने कहा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा का संगठन कार्यों में अनुभव लंबे समय का है। वह एक कुशल संगठन कर्ता हैं। आने वाले दिनों में संजय मिश्रा बतौर जिलाध्यक्ष बलिया भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे।