
-मामला राजनीतिक
-शिष्टाचार मुलाकात में हुई बलिया की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा
-रक्षा मंत्री से मुलाकात में पूर्व विधायक ने की मिशन 2027 की भी चर्चा
शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा सिकंदरपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाक़ात में पूर्व विधायक की रक्षा मंत्री से बलिया जनपद की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने पूर्व विधायक से उत्तर प्रदेश को लेकर भी चर्चा की। जिले की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पूर्व विधायक की रक्षा मंत्री से इस मुलाकात की चर्चा बहुत जोरों पर है।
पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के आवास पर रक्षा मंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात में बलिया जनपद की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा विस्तार से हुई। प्रदेश की वर्तमान राजनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व विधायक संजय यादव ने क्षेत्र की समस्याओं एवं जनता की अपेक्षाओं से रक्षा मंत्री को विधिवत अवगत कराया। रक्षा मंत्री से पूर्व विधायक संजय यादव की मुलाकात को जनपद के भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता भी मिशन 2027 से जोड़कर देख रहे हैं। सभी इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर संजय यादव ने रक्षा मंत्री से क्या क्या चर्चा की। संभावना यह भी जताई जा रही है कि जिले में किसी किसी की पदोन्नति होगी तो किसी किसी का विकेट गिर भी सकता है। होगा क्या यह तो भगवान राम ही जानते हैं पर चर्चा का बाजार शिष्टाचार मुलाकात को लेकर ही गर्म है।