अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

“जे ई ई मेन्स” परीक्षा में लहराया आरके मिशन स्कूल का परचम

शशिकांत ओझा 

बलिया : जनपद के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में शुमार आरके मिशन स्कूल ने एक बार फिर जिले में अपना सफलता परचम लहराया है। जे ई ई मेन्स परीक्षा में विद्यालय के चार छात्रों ने सफलता अर्जित की है। चार छात्रों के सफल होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

आरके मिशन स्कूल बलिया के हरीश मिश्रा (97.2 परसेंटाइल), मोहम्मद फैज  (95.65 परसेंटाइल), शौर्य श्रीवास्तव (96.49 परसेंटाइल) व साक्षी गुप्ता (91.75 परसेंटाइल) प्राप्त  कर जे ई ई मेन्स में सफलता प्राप्त किया। आरके मिशन स्कूल बलिया के शिक्षकों के कुशल मार्ग निर्देशन मे छात्र-छात्रा ने उपलब्धि हासिल किया। विद्यालय के शिक्षक संजीव सिंह, धर्मेंद्र वर्मा, व नईम अंसारी ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के स्वाध्याय व दृढ़ संकल्प को दिया। विद्यालय परिवार में बच्चों की सफलता पर हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल रत्नेश्वर ने सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक आरके मिशन स्कूल ने जे ई ई मेन्स मे सफल छात्राओं को बधाई दिया।