Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सरकार की विफलताओं और जनसमस्याओं को लेकर अब सड़क पर उतरेगी सपा

-सपा की प्रेसवार्ता

-जिला मुख्यालय पर 13 सितंबर को होगा विशाल धरना प्रदर्शन

-समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय सचिव के साथ दी जानकारी

शशिकांत ओझा

बलिया। प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, जनपद की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था, जर्जर विद्युत इंतजाम, सत्ता पक्ष के नेताओ द्वारा स्वयं अवैध शराब के धंधे में लिप्त होने, पुलिस थाने और चौकी पर जनता का शोषण एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सरकार के इशारे पर उत्पीड़न आदि के खिलाफ़ समाजवादी पार्टी अब सड़क पर संघर्ष तेज करेगी। इसी कड़ी में आगामी 13 सितंबर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी द्वारा विशाल धरना दिया जायेगा। इस सम्बंध में पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में पूरी पार्टी सभी नेता एकजुट होकर प्रेस के लोगो से रूबरू हुए।

प्रेस वार्ता में बोलते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बलिया में पिछले दिनों पुलिस के आला अफसर जनपद के एक थाने पर छापा मारे तो वहा का इंचार्ज चारदीवारी से भाग गया। चौकी इंचार्ज आज तक फरार हैं जो एक कौतूहल तथा यह  घटनाक्रम बीजेपी सरकार के जीरो टॉलरेंस के नारे पर जोरदार तमाचा हैं। आज प्रदेश में गरीबों का शोषण चरम पर हैं। दलित पिछड़े अल्पसंखक विरोधी बीजेपी की सरकार अब सर्वसमाज के यूवाओ के अरमानों को कुचल रही है। भाजपा सरकार रोजगार देने में जीरो हैं और पेपर आउट करने में हीरो हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाढ़ और कटान के राहत का पैसे का सरकार के लोग बंदरबाट कर रहे हैं। जनपद में अवैध शराब का धंधा जोरों पर हो रहा हैं जिसे सत्ता दल के प्रभावशाली लोग स्वयं कर रहे हैं। इस दौरान विधायक मो. रिजवी, विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह, संजय उपाध्याय, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, बीरबल राम, सुशील पांडेय कान्ह जी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *