Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनपद में व्यापक अव्यवस्थाओं के विरुद्ध 13 सितंबर को सपा का धरना

-बोले जिलाध्यक्ष

-कहा जर्जर है जनपद का स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था, अपराधी नाच रहे नंगा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपद में जर्जर स्वास्थ्य एवं विद्युत व्यवस्था, बाढ़ और कटान के पीड़ितों की दुर्दशा, अवैध शराब तस्करी, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, सड़कों की दुर्दशा, भ्रष्ट्राचार, महंगाई, दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं आदि जनहित के सवालों पर समाजवादी पार्टी सरकार को झकझोरेगी। सपा का जिला मुख्यालय पर 13 सितंबर को धरना प्रदर्शन होगा। उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव (विधायक फेफना) ने बताई।

जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि बलिया जनपद में स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर है। मुख्यमंत्री जितनी बार बलिया आए हैं उतनी बार मेडिकल कालेज की बात करते हैं लेकिन वह घोषणा हवा में ही रह जाती हैं। जिले में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं, रोस्टर मजाक बन गया है। महीनों लग जा रहे है एक ट्रांसफार्मर बदलने में। भाजपा सरकार में अपराधी सड़क पर नंगा नाच कर रहे हैं और पुलिस थाने में रुपया गिन रही है, नरही छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बहकी बहकी बातें सरकार के लोग कर रहे है लेकिन सच्चाई यह है कि बलिया में भाजपा के जनप्रतिनिधि और नेता ही पुलिस की देखरेख में अवैध शराब का धंधा कर और करा रहे हैं। प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नाहक में परेशान किया जा रहा हैं, जनपद का किसान बाढ़ और कटान से परेशान है सरकार के लोग वही पर लूट में लगे हैं। बीजेपी आरक्षण को खत्म करने का कुचक्र कर रही है। नौजवान, व्यापारी, छात्र सभी वर्ग परेशान हैं। समाजवादी पार्टी इन सभी समस्याओं को लेकर शासन से लेकर जिले तक और सदन में भी मुखर रही हैं लेकिन हमारी बातो को अनसुना किया जा रहा है। इसलिए अब गांधीवादी रास्ते पर चलते हुए आगामी 13 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर जनता के बीच अपनी बात रखने हेतु एकत्र होंगे। जिसमें पार्टी के समस्त जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता हिस्सा  लेंगे और पत्रक दिया जायेगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking